![]()
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मांस से भरा बोरा ले जा रहे एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि खुद को गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों ने बोरे में गौमांस होने का शक जताते हुए युवक को रोक लिया और डंडों-सरियों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और उसके पास से मिले मांस को कब्जे में ले लिया। मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है। बोरे में मांस लेकर जा रहा था युवक घायल युवक की पहचान सलीम के रूप में हुई है। आरोप है कि वह एक बोरे में मांस भरकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और बोरे में गौमांस होने का संदेह जताया। आरोप है कि संदेह के बाद युवक के साथ डंडों और सरियों से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को भीड़ से सुरक्षित निकाला और उसके पास से मिले मांस को कब्जे में ले लिया। जांच के लिए भेजे गए नमूने पुलिस ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मांस के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मांस के प्रकार की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कविनगर के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे डायमंड फ्लाईओवर के पास यह घटना हुई। पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link