Sorting by

×




गाजियाबाद में बारिश ने आज गुरुवार को 3 साल की दीप्ति की जान ले ली। विजयनगर में बच्ची जलभराव में डूब गई। घटना विजयनगर की इलाके की है। आनन फानन में परिजन बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गाजियाबाद के सर्वोदय नगर में जहां बच्ची डूबी है यहां घरों में एक फीट पानी भर गया था। घर के बाहर गली में डूबी दोपहर बाद पूरे सर्वोदय नगर में पानी भरा हुआ था। गली में करीब एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ था। अचानक बच्ची घर से बाहर गली में आ गई। जहां बच्ची पानी में डूब गई। पुलिस मान रही है कि बच्ची गली की नाली की तरफ पहुंची होगी जहां वह गहरे पानी में चली गई। जलभराव में ही बच्ची की मौत हुई है। 24 घंटे बारिश से पूरा शहर जलमग्न गाजियाबाद में बुधवार दोपहर को बारिश हुई। जहां रात में भी बारिश हुई। गुरुवार सुबह शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। कविनगर, शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम और लोनी समेत कई क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। जहां हाईवे पर भी पानी भर गया। पूरा शहर जलमग्न है। भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। SHO विजयनगर राधेश्याम ने बताया कि बच्ची की मौत की पानी में डूबने से हुई है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *