![]()
मौसम में बदलाव के साथ फ्लू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए फ्लू, खासकर स्वाइन फ्लू, गंभीर खतरा बन सकता है। संक्रमण के साथ लंबे समय तक तेज बुखार रहने पर गर्भस्थ शिशु पर गंभीर असर पड़ने का खतरा रहता है। स्थिति बिगड़ने पर मां को निमोनिया और सांस लेने में परेशानी हो सकती है, जिसका असर गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ सकता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान स्वाइन फ्लू या फ्लू के लक्षणों को हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जुकाम, खांसी और तेज बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ओपीडी विभाग के अध्यक्ष डॉ. यतेन्द्र चाहर के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले करीब 80 प्रतिशत मरीज फ्लू के लक्षणों वाले पहुंच रहे हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था में फ्लू को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है, क्योंकि तेज बुखार और संक्रमण की गंभीरता का असर गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ सकता है। डॉ. शिखा सिंह के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बदलाव होता है। ऐसे में फ्लू कुछ महिलाओं में गंभीर रूप ले सकता है। खासकर तेज बुखार लंबे समय तक रहने पर गर्भस्थ शिशु पर असर पड़ने का खतरा रहता है। संक्रमण बढ़ने पर निमोनिया और सांस लेने में परेशानी जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं में फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। तेज खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, लगातार तेज खांसी में उल्टी जैसा महसूस होना या खांसते समय सांस लेने में जोर लगना भी परेशानी का संकेत हो सकता है। वहीं तेज बुखार भी ज्यादा समय तक रहने से गर्भावस्था में जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है और गर्भस्थ शिशु पर असर पड़ सकता है। गर्भवती महिला को खांसी के साथ सांस फूलना, सीने में दर्द या तेज बुखार हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। फ्लू गंभीर होने पर निमोनिया का खतरा भी बढ़ सकता है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखें गर्भवती महिलाएं गर्भवती महिलाओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। घर में किसी को जुकाम, खांसी या बुखार है तो गर्भवती महिला को उसके सीधे संपर्क से बचाना चाहिए। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर गर्भवती महिला को तुरंत जांच कराकर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है। एंटीबायोटिक का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक गर्भावस्था में एंटीबायोटिक का ज्यादा या बिना जरूरत इस्तेमाल भी नुकसानदायक हो सकता है। बार-बार एंटीबायोटिक लेने से दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है, जिससे जरूरत पड़ने पर संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इनके अधिक इस्तेमाल से दस्त, एलर्जी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं में दवा का इस्तेमाल विशेष सावधानी से किया जाता है, इसलिए एंटीबायोटिक डॉक्टर की सलाह और जरूरत के अनुसार ही लेनी चाहिए। फ्लू वायरल संक्रमण है, इसलिए सामान्य फ्लू में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। यदि संक्रमण के साथ बैक्टीरियल इंफेक्शन या निमोनिया की आशंका हो तो डॉक्टर जांच के बाद एंटीबायोटिक दे सकते हैं। तेज खांसी को भी न करें नजरअंदाज डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, लगातार तेज खांसी में उल्टी जैसा महसूस होना या खांसते समय सांस लेने में जोर लगना भी परेशानी का संकेत हो सकता है। खांसी के साथ सांस फूलना, सीने में दर्द या तेज बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। फ्लू गंभीर होने पर निमोनिया का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। घर में किसी को जुकाम, खांसी या बुखार है तो गर्भवती महिला को उसके सीधे संपर्क से बचाना चाहिए। तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या निमोनिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराकर डॉक्टर की सलाह लेने की अपील की गई है।
Source link