मुरादाबाद में गन्ना समिति के डायरेक्टर अमरजीत सिंह के घर पर अज्ञात हमलावरों ने आधी रात गोली चलाई। एक गोली उनके दरवाजे को चीरते हुए बुलेट अंदर जाकर धंसी। घटना के बाद से डरे सहमे गन्ना समिति डायरेक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत गांव की है। यहां रहने वाले अमरजीत सिंह गन्ना समिति में डायरेक्टर हैं। रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। शनिवार आधी रात के बाद अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार की आंख खुली। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो कोई नजर नहीं आया।
सुबह जागने पर अमरजीत सिंह ने देखा तो दरवाजे में एक सुराख था। अंदर दीवार के पास एक बुलेट धंसी मिली। उन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस की शुरुआती छानबीन में भी यही पता चला है कि दरवाजे में बना सुराख गोली चलने से हुआ है। घटनास्थल पर मिली 30 एमएम की बुलेट भी अमरजीत सिंह ने पुलिस को सौंप दी है।
Source link