![]()
कौशांबी की सैनी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बीती देर रात ससुर खदेरी नदी अझुवा के पास से पकड़ा। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। यह मामला 24 अगस्त का है, जब कानेमई निवासी राजकुमार पुत्र भोला राजपूत ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी लाल सिंह ने शाम के समय उनके बेटे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजकुमार के अनुसार, लाल सिंह ने उनके बेटे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजकुमार की तहरीर के आधार पर सैनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से इस मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने 25 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। फरार आरोपी लाल सिंह पुत्र बिन्दा प्रसाद, निवासी कोनमैई, थाना सैनी, जनपद कौशांबी को ससुर खदेरी नदी अझुवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link