![]()
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय बुधवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने गौरीगंज विधानसभा के चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया था। मंत्री पांडेय दोपहर करीब तीन बजे अमेठी के अचलपुर गांव स्थित तेजभान सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक के घर जाकर दी श्रद्धांजलि अमेठी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री और एमएलसी महेंद्र सिंह ने भी पूर्व विधायक के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजभान सिंह गौरीगंज विधानसभा से चार बार विधायक रहे थे और उन्हें जमीन से जुड़ा नेता माना जाता था। मंत्री पांडेय ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा काम किया। उनके निधन से राजनीति और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। इससे दो दिन पहले पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने भी अचलपुर पहुंचकर तेजभान सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।
Source link