Sorting by

×




कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। बारा जोड़ टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने किसान को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह अपने रिश्तेदार अमित के साथ कानपुर नगर में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कार की टक्कर के बाद ट्रक ने कुचला अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का पहिया छोटेलाल के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, छोटेलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *