Sorting by

×




कानपुर की चकेरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय महिला को 1.055 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला गांजे को एक बोरी में छिपाकर ले जा रही थी, जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार दोपहर 1:30 बजे न्यायालय के समक्ष पेशकर विधिक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोमवार दोपहर नेहरू ग्राउंड के पास पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला सफेद रंग की बोरी लेकर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर उसने बोरी छिपाने और मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बोरी में पूड़िए के अंदर रखा था गांजा तलाशी लेने पर बोरी के अंदर से पूड़ियों के अंदर 1.055 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रूबी (19) बताया, जो काजीखेड़ा, लालबंगला की रहने वाली है। उसने स्वीकार किया कि वह उन्नाव से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर कानपुर लाती थी। रूबी गांजे अपने सहयोगियों की मद्द से छोटी-छोटी पुड़ियों में भरकर गलियों में बेचती थी, जिससे उसे तीन गुना मुनाफा होता था। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। अब पुलिस ने आरोपी के सहयोगियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट की धारा में एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें उसे बीती फरवरी को 1.150 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस उसके गांजा सप्लाई नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला उन्नाव में किस व्यक्ति से गांजा खरीदती थी और कानपुर में किन इलाकों में इसकी सप्लाई करती थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *