![]()
कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव छतरपुर बंबा में उतराता मिला। सुबह करीब 10 बजे खेतों खेत पर गए किसानों ने और राहगीरों ने शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। काकूपुर रब्बान निवासी उत्कर्ष बाजपेई, प्रह्लाद द्विवेदी, सुनील बाजपेई, शंकर और बंबे के पास के गांवों के बेचेलाल पाल, प्रशांत मिश्रा, गोपाल पाल सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त और अर्धनग्न अवस्था में था। शव का ऊपरी हिस्सा, विशेषकर खोपड़ी, जला हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव काफी फूला हुआ था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पहले हुई होगी। इस मामले में शिवराजपुर थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) शुभम सिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, जबकि ग्रामीणों ने शव को कई घंटे पहले ही देख लिया था।
Source link