Sorting by

×




अमरोहा में 30 जुलाई से शुरू हो रही सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और जोन स्तर के अधिकारी अलर्ट पर हैं। एडीजी रमित शर्मा ने शनिवार रात अमरोहा में रहकर बृजघाट से डिडौली थाना क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा मार्ग और हाईवे का निरीक्षण किया। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चार सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सुपर जोन, जोन और सेक्टर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख मार्गों पर 41 बैरियर, 96 पिकेट और 144 अन्य ड्यूटी स्थल बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहेगा। हाईवे पर 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी तैनात की जाएंगी। एडीजी ने कांवड़ यात्रा के रूट का जायजा लिया और कांवड़ियों के आवागमन के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआईजी और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बृजघाट गंगा घाट और तिगरी गंगा घाट का भी निरीक्षण किया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए जिले में कुल 3126 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 187 प्रमुख स्थानों पर 394 कैमरे मुख्य कांवड़ मार्गों की निगरानी करेंगे, जबकि हाईवे पर 46 स्थानों पर 114 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं। अन्य कांवड़ मार्गों पर 141 स्थानों पर लगे 280 कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। सभी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार की जाएगी। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी अखिलेश भदौरिया संभालेंगे। उनके निर्देशन में 5 पुलिस उपाधीक्षक, 12 थाना प्रभारी, 22 निरीक्षक और 154 उपनिरीक्षक विभिन्न मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा, 923 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी (पुरुष), 105 महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी तथा 125 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की भी तैनाती की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *