Sorting by

×




फर्रुखाबाद में एक कांवड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज का रहने वाला था। युवक बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। यह घटना फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर के पास हुई। तेज रफ्तार बाइक ने कांवड़िया को टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान अल्लाहगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल कांवड़िया को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) के रूप में हुई है। विवेक लगभग 35 लोगों के जत्थे के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा पर निकला था। जत्था पांचालघाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जा रहा था। रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे के पास जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। साथी कांवड़ियों आकाश कनौजिया, शिवम ठाकुर और सुमित शर्मा ने बताया कि विवेक के पिता का निधन हो चुका था। दो भाइयों में विवेक बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। उसका छोटा भाई संदीप करीब 12 वर्ष का है। विवेक की शादी भी तय हो चुकी थी। विवेक की मौत से उसकी मां प्यारी देवी सदमे में हैं। परिवार में शोक का माहौल है। साथी कांवड़ियों ने यह भी बताया कि विवेक अंतिम समय में ही कांवड़ जत्थे में शामिल हुआ था, पहले से उसका कोई कार्यक्रम नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *