Sorting by

×




शाहजहांपुर में यूपी एवं उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेता चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तिलहर स्थित आईजी साहब अकादमी के इन खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने सम्मानित किया। चैंपियनशिप में वैष्णवी सक्सेना ने स्वर्ण पदक, अंजलि कश्यप ने रजत पदक, आर्यन शर्मा ने स्वर्ण पदक और शिवांशु ने स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने वाले योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता में उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अकादमी का लक्ष्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण देकर बड़े मंच तक पहुंचाना है। अपर जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों के सम्मान से परिजनों में खुशी है। अभिभावकों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बच्चों की मेहनत को सम्मान मिलना गर्व का क्षण है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *