Sorting by

×




एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में इनवर्टर ठीक करते समय करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे संजय नगर स्थित ट्यूलिप स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, इनवर्टर रिपेयर करते समय दो लोगों को करेंट लगा। इनमें सुभाष चंद्र (45) पुत्र चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र (46) पुत्र कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया। सुभाष की मौत की खबर मिलते ही परिजन एटा पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि मृतक सुभाष चंद्र इनवर्टर मिस्त्री थे। वह ट्यूलिप स्कूल के पास इनवर्टर ठीक करने गए थे, तभी उन्हें करेंट लग गया। उन्हें बचाने गए मकान मालिक सुरेंद्र भी करेंट की चपेट में आ गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *