Sorting by

×




उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर में परिजन घर लौटे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, छात्रा की पहचान मेथीटीकुर निवासी सुशील कुमार की पुत्री काजल (20) के रूप में हुई है। काजल बाहर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह एक दिन पहले ही कोचिंग से अपने गांव वापस लौटी थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे काजल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। काजल की मां रानी भी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थीं। ग्रामीणों घटना की सूचना पुलिस को दी दोपहर बाद जब उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने काजल का शव कमरे के अंदर फंदे पर झूलता पाया। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मेथीटीकुर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद सुशील कुमार के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया-
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *