Sorting by

×




लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित गोल्फ क्लब में इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ का 55वां इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सेवा कार्यों की नई योजनाओं की घोषणा की गई और समाज के वंचित वर्गों के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष शिखा राज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की वार्षिक गतिविधियों का जानकारी दी । इसके बाद डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष कविता अग्रवाल और उनकी नई कार्यकारिणी को कॉलर, पिन और चार्टर बुक प्रदान कर विधिवत पदभार सौंपा। जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर कार्य करने पर चर्चा नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जागृति जालान, सचिव सीए पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा चोला, आईएसओ पल्लवी रस्तोगी और एडिटर इंदु अग्रवाल ने अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस दौरान क्लब की न्यूज़ बुलेटिन का विमोचन भी किया गया। वरिष्ठ सदस्या प्रमिला भार्गव और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु कमानी ने अपने संबोधन में सेवा, मित्रता और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को क्लब की प्राथमिकता बताते हुए पूरे वर्ष सेवा कार्यों को समर्पित भाव से संचालित करने का संकल्प दोहराया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प समारोह के दौरान कई सेवा परियोजनाएं पूरी की गईं, जिनमें एक छात्रा की शिक्षा में सहयोग, उसकी माता को सिलाई किट, दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एक्वागार्ड, एक स्ट्रेचर, दो इंडक्शन चूल्हे, 100 सैनिटरी नैपकिन, 101 हाइजीन किट, शिशु आहार, बाल गृह में नाइटी वितरण, रनिंग स्कूल प्रोजेक्ट के तहत खिलौने और फर्नीचर, बालिकाओं के लिए क्रिकेट किट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अभियान, मिट्टी के गमले तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का वितरण शामिल रहा। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा ओसवाल ने किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने ‘रिमूव प्लास्टिक, क्लीन एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *