![]()
मेरठ के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मंगलवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बारिश के आसार हैं। बीते एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बादलों के छाने और हल्की बारिश से जहां तापमान में कमी आई है, वहीं उमस से भी लोगों को कुछ राहत मिली है। इसी बीच हुई बारिश से ही शहर में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वायरल और संक्रमण के मरीज बढ़े बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में वायरल बुखार और विभिन्न प्रकार के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, बुखार और अन्य वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों को बारिश में भीगने से बचने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। AQI में भी हुआ सुधार बारिश और मौसम में बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहतर हुआ है। बीते करीब एक सप्ताह से AQI लगभग 110 के आसपास बना हुआ है। हालांकि यह अभी भी संतोषजनक स्तर से ऊपर है, लेकिन पहले की तुलना में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रहने पर प्रदूषण के स्तर में और कमी आने की उम्मीद है। वहीं जुलाई में लगभग 584 मिमी बारिश होने से बीती 24 साल का रिकॉर्ड टूट गया था। इसके साथ ही जुलाई से तो अभी तक बारिश कम है लेकिन सामान्य रूप से अभी तक 63 प्रतिशत बारिश ज्यादा दर्ज की जा चुकी है।
Source link