Sorting by

×




आजमगढ़ डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ पौधारोपण अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक की। डीएम ने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित कराने हेतु 12 जुलाई को वृक्षारोपण को एक उत्सव के रूप में क्रियान्वित करने तथा जनपद में वन विभाग व अन्य विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु तैयार किये गये विभिन्न स्थलों पर सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रदेश में एक ही दिन में 12 जुलाई, 2026 को 35 करोड पौधों के रोपण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाएगा। वर्ष 2026 हेतु 6469400 पौधों का लक्ष्य आवंटित है। जिसके सापेक्ष 5 जून 2026 को 9लाख पौधों का रोपण किया गया। शेष लक्ष्य 12 जुलाई.2026 हेतु कुल 5569400 पौधों का लक्ष्य आवंटित है। जिसके सापेक्ष 5618700 हेतु अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढा खुदान) कार्य पूर्ण किया जा चुका है जो लक्ष्य के सापेक्ष 100.88 प्रतिशत है। जनपद में वृक्षारोपण हेतु कुल क्षेत्रफल 4387 हे0 में कुल 12680 स्थलों का चिन्हीकरण किया गया है। जिसमें मुख्यतः शीशम, सागौन, अर्जुन, कंजी, अमरूद, जामुन, पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, सहजन आदि पौधों का रोपण किया जायेगा। लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आजमगढ़ जनपद में कुल 37 विभागीय नर्सरियों में 9644729 पौधें उपलब्ध है। सभी विभागों के लिए नर्सरी चिन्हित की जा चुकी है! वृक्षारोपण की तिथि 12 जुलाई.2026 निर्धारित की गयी है। वृक्षारोपण की रिर्पोटिंग विगत वर्ष की भाँति घंटेवार की जाय। जनप्रतिनिधियों हेतु कुल 8 वीआईपी स्थलों का भी चिन्हीकरण किया गया है। तैयारी में जुट जाएं अधिकारी
जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अभियान में आजमगढ़ जनपद में नवीन विशिष्ट वन-वन्दे मातरम वाटिका, महर्षि चरक औषधीय वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन एवं ऊर्जा वन की जा रही है। आजमगढ़ जनपद की नदियों के पुनरूद्धार हेतु सिलनी नदी के किनारें सिंचाई विभाग द्वारा 60000 पौधों का रोपण कार्य किया जायेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *