![]()
आजमगढ़ जिले में वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक युवती ने सोमवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन स्टॉफ सेंटर में रह रही युवती का अपने क्षेत्र के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद इस मामले की शिकायत पर जिन्होंने पुलिस से की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने में काउंसिलिंग कराई। परिजनों ने ले जाने से किया था इंकार
काउंसिलिंग के दौरान परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसे नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। परिजनों के इस रवैये से वह मानसिक तनाव में थी। सोमवार रात उसने सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से संबंधित सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
Source link