Sorting by

×




आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चित्रावल में दो पक्षों के बीच में भी बाद में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। यह घटना 5 जुलाई की है। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात्रि हुई गिरफ्तारी
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि दो चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले ग्राम खानपुर से छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से आठ अभियुक्तों को देर रात्रि 1:30 बजे गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से डंडे लोहे की रॉड बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में जियालाल, बृजेश, मोहन राजभर, आयुष प्रजापति, रीमा प्रजापति, रेशमा, उमेश, शुभम, प्रजापति सुमन राजभर, राजमान प्रमोद प्रजापति सुमन राजभर अनारामा और प्रेमा देवी प्रमुख है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *