शुक्रवार सुबह से ही शहर में घने बादल छाए हुए हैं। दिनभर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई और देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हुई बारिश के कारण शुक्रवार को लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सुबह का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C तक रहने का अनुमान है। वहीं दिन में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बारिश का असर गुरुवार को हुई लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस से राहत मिली। शुक्रवार सुबह भी आसमान बादलों से ढका रहा। आईएमडी के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। वहीं 10 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में आगरा में सामान्य 273.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 259.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Source link