![]()
आगरा के एसआरके मॉल में सोमवार शाम 7:15 बजे तेज धमाके हुआ। इससे मॉल में मौजूद लोग दहशत में आ गए। तेज आवाज से मॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट व मल्टीप्लेक्स से बाहर निकल आए। जांच में पता चला कि तीन लड़के और एक लड़की कार से मॉल पहुंचे थे। इनमें से एक लड़के ने बेसमेंट पार्किंग की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास सुतली बम फोड़ दिया था। मॉल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है। लड़कों ने बताया- टशन दिखाने के लिए बम फोड़े थे। कोई आपराधिक मंशा नहीं थी। मामला थाना न्यू आगरा थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एसआरके मॉल में बेसमेंट में पार्किंग है। ग्राउंड फ्लोर पर गेमिंग जोन और रेस्टोरेंट हैं, जबकि ऊपर के फ्लोर पर मल्टीप्लेक्स चलता है। सोमवार शाम करीब 7:15 बजे एक होंडा सिटी कार से तीन लड़के और एक लड़की मॉल पहुंचे। उन्होंने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद सीढ़ियों के पास सुतली बम फोड़ दिया। धमाके से पूरे मॉल में दहशत फैल गई। दो डिब्बे स्काई शॉट और करीब 20 सुतली बरामद मॉल मालिक रोमित कपूर ने बताया कि धमाके के बाद कर्मचारियों ने 3 लड़कों को भागते हुए देखा। शक होने पर एक्जिट गेट पर उनकी कार को रोका गया और तलाशी ली गई। कार से दो डिब्बे स्काई शॉट और करीब 20 सुतली बम मिले। सभी आरोपी होंडा सिटी कार से आए थे। उनकी उम्र 15 से 16 साल है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सीढ़ियों को खड़े होकर एक लड़का बम फोड़ते नजर आ रहा है। इसके बाद वह भागते हुए दिखाई दिया। रोमित कपूर ने कहा कि धमाके से मॉल में डर का माहौल बन गया। कुछ नुकसान भी हुआ है। अगर यह घटना किसी संवेदनशील जगह पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना न्यू आगरा में इसकी शिकायत भी दी है। टशन दिखाने के लिए की आतिशबाजी सभी लड़कों ने पूछताछ में बताया कि वे बर्गर खाने के लिए मॉल आए थे। घर से आतिशबाजी साथ लाए थे। 15 जुलाई को एक लड़के का जन्मदिन था, जिसके लिए उन्होंने बम खरीदे थे। उन्होंने माना कि ‘टशन दिखाने’ के लिए आतिशबाजी की थी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में किसी आपराधिक या आतंकी मंशा की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने तीनों लड़कों और उनके साथ मौजूद लड़की के घरवालों को थाने बुलाया है। सभी लड़के एक प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसओ न्यू आगरा निशामक त्यागी ने बताया- पूछताछ में सामने आया है कि सुतली बम फोड़ने वाला लड़का सिकंदरा क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी का रहने वाला है। कक्षा 10 का छात्र है।घटना में किसी व्यक्ति या मॉल की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। कार को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा:1.60 लाख होमगार्ड्स का कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट से 28 प्रस्ताव पास
लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 28 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें तीन प्रमुख प्रस्ताव हैं। पहला- यूपी के होमगार्ड्स और उनके परिवार के लिए अब 5 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…
Source link