Sorting by

×




अमरोहा जनपद के थाना देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पिलक सराय में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई। अज्ञात उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में लगी टाइल्स को तोड़ दिया और हवन कुंड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने तोड़फोड़ देखी। इस घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने तत्काल थाना देहात अमरोहा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने प्रशासन से चामुंडा मंदिर के चारों ओर बाउंड्री कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *