Sorting by

×




अमरोहा के गजरौला कस्बे में बुधवार तड़के एक मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोर थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा और लाखों रुपये के मोबाइल फोन व नकदी लेकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे हुई। गजरौला क्षेत्र के सलेमपुर गोसाई निवासी अजीत सैनी की मोबाइल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक अजीत सैनी ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। मंगलवार सुबह उनके भतीजे ने शटर टूटा होने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। चोर दुकान से दो आईफोन सहित कुल चार मोबाइल फोन और लगभग 12 हजार रुपये की नकदी ले गए। दुकान स्वामी के अनुसार, चोरी हुए मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।
चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें एक चोर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दुकान मालिक अजीत सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। थाने के इतनी करीब हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *