![]()
प्रयागराज में कभी माफिया अतीक अहमद के गढ़ रहे बमरौली गांव में फायरिंग-बमबाजी की वारदात का एक आरोपी सलीम मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मौके पर अवैध तमंचा लेकर पहुंचा था और इसी से उसने गोलियां दागी थीं। बम भी चलाए थे। पुलिस की पूछताछ में वह खुद पर ही हमला किए जाने का आरोप लगाता रहा। हालांकि जब पुलिस ने उससे तमंचा व बम लेकर पहुंचने के बाबत सवाल दागा, तो वह चुप्पी साध गया। यह वारदात पांच जुलाई को शाम करीब 6:30 बजे हुई थी। इसमें सात नामजद समेत कुल नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि छह अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी अतीक के शूटर के रिश्तेदार सूत्रों का कहना है कि आरोपियों में ज्यादातर एक ही परिवार के हैं और वह अतीक अहमद के शूटर रहे आबिद प्रधान के रिश्तेदार हैं। कुछ दिनों पहले भी इनके खिलाफ बीच रास्ते रोककर युवक पर हमला करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। बमबाजी-फायरिंग से थर्रा उठा था इलाका वारदात के दौरान बमरौली गांव बमबाजी और फायरिंग से थर्रा उठा था। यहां सलीम नाम के युवक ने थार गाड़ी पर निशाना बनाकर पहले दो बम फोड़े। फिर गोलियां भी चलाईं। घटना में थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी वारदात वहां पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज भी वायरल हुआ। पीड़ित ने पुलिस को ये बताया पीड़ित मशरूर ने पुुलिस को बताया था, मैं अहमदपुर असरौली थाना पूरामुफ्ती का रहने वाला हूं। 5 जुलाई की शाम 6:30 PM बजे बमरौली में अपने अमरूद के बाग में गया था। मेरे दो भाई सोनू व मशूद भी साथ में थे। तभी वहां घात लगाकर बैठे सलीम, अबु उजैफा, अबु तलहा व दानिश, शमशुलऐन, शोऐब, एहतेशाम और दो अज्ञात लोग बैठे थे। इन्होंने मुझे जान से मारने की नियत से राइफल से फायर किया। हमलावरों में से तीन कट्टा लिए हुए थे। मैं अपनी जान बचाकर गाड़ी की तरफ भागा। इसके बाद जैसे ही मेरा भाई सोनू गाड़ी में बैठा तभी पूरब की तरफ सलीम, उजैफा व अबुतलहा बम व गोली चलाने लगे। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी बोले पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
Source link