Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रही महिलाएं हाथों में डंडे और जूते चप्पल लेकर बुलडोजर के सामने आ गईं। उन्होंने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद महिला पुलिस और नगर निगम टास्क फोर्स की सख्ती के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कराई गई। निगम की टीम सोमवार दोपहर लगभग 3.30 बजे पहुंची थी। आगरा में होटल अमर से लेकर राजपुर इंद्रापुरम तक मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कार्य कराया जाना है। वर्तमान में होटल अमर होटल से उपाध्याय हॉस्पिटल तक निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क के दोनों ओर बनी झुग्गी-झोपड़ियों तथा फुटपाथों पर किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। नगर निगम ने कराई थी मुनादी
नगर निगम द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद सोमवार को नगर निगम टास्क फोर्स, भारी पुलिस बल और महिला पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। डंडे और जूते-चप्पल लेकर खड़े हुए कार्रवाई के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रह रही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जेसीबी के सामने खड़े होकर अभियान रोकने का प्रयास किया। कुछ महिलाओं ने हाथों में डंडे और जूते चप्पल लेकर नगर निगम टीम पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस और महिला पुलिस ने समझाइश देने के साथ आवश्यक सख्ती बरतते हुए महिलाओं को हटाया, जिसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कराया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े लकड़ी के ढांचों और अस्थायी निर्माणों को भी हटाया गया। चौधरी गार्डन क्षेत्र में लकड़ी का ढांचा तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताते हुए हंगामा किया, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध के बीच भी नगर निगम की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पूरे अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता जीवेक ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शहर की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में शामिल है और इसके कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा है-मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शहर की महत्वपूर्ण विकास परियोजना है। निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले सभी अतिक्रमण नियमानुसार हटाए जाएंगे। पूर्व में मुनादी कराकर लोगों को पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS