Sorting by

×




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीएचयू सिंहद्वार (मुख्य गेट) के सामने जुटे और सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई और कुछ समय के लिए सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ता जिले के अलग-अलग इलाकों से बीएचयू गेट पर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को पहले से इस कार्यक्रम की सूचना नहीं थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचे BHU के छात्र
प्रदर्शन के दौरान बीएचयू के कुछ छात्र भी धरना स्थल पर पहुंच गए। छात्रों की मौजूदगी को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। छात्रों को परिसर के अंदर भेजा गया
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को सड़क से हटाकर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर भेज दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालात को संभाल लिया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
धरने के कारण बीएचयू सिंहद्वार के सामने कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *