Sorting by

×




लखनऊ विश्वविद्यालय में निष्कासित छात्रों का आंदोलन अभी रुका नहीं है। सोमवार रात छात्रों ने कुलपति के आवास पर छात्रों ने उन्हीं के लापता होने का पोस्टर लगा दिया। यह पोस्टर विश्वविद्यालय परिसर में दूसरी बिल्डिंगों पर भी लगाया गया है। इस पर लिखा है- कुलपति जेपी सैनी न्यू और ओल्ड कैंपस के बीच कहीं खो गए हैं। इनका पता बताने वाले को गरीब अभिभावक और उनके बच्चों की दुआएं इनाम में मिलेंगी। 2 जून से लगातार तरह के प्रदर्शनों के माध्यम से आंदोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि अभी तक कुलपति उनसे मिलने या उनकी मांगों पर बातचीत करने के लिए सामने नहीं आए हैं। निष्कासन की कार्रवाई वापस लेने और उनकी अन्य मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने कुलपति आवास के बाहर पोस्टर चस्पा कर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन 36 दिन से जारी प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन को 7 जुलाई को 36वां दिन है। ये लोग फीसवृद्धि को वापस लेने की मांग के साथ धरने पर बैठे थे। तब से 4 छात्रों का विश्वविद्यालय से निष्कासन किया जा चुका है। छात्रों से मिलने विपक्षी पार्टियों के नेता पहुंच चुके हैं। मंगलवार को कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी इन छात्रों से मिलने आ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया से जानकारी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *