Sorting by

×




अमरोहा के गजरौला कस्बे में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है, जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को गिरा-गिराकर लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसे पीटना जारी रखा। यह घटना रमाबाई डिग्री कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई थी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आया कि यह मारपीट पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी और घटना लगभग एक महीने पहले की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। वर्तमान में कोई भी पक्ष इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *