![]()
सेक्टर 116 के एंट्री गेट पर गार्डों की ओर से पूछताछ करने पर आधा दर्जन गुंडो ने गार्डों को डंडे से मारा और दौड़ाकर पीटा। इस घटना के बाद अब गार्ड सेक्टरों की सुरक्षा करने के लिए काम पर आने से डर रहे हैं, यहां तक कि निवासियों ने भी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसका एक वीडियो सोमवार रात को सामने आया। जिसे अब वायरल किया जा रहा है। सेक्टर 116 के आरडब्ल्यूए के सदस्य कोसिंदर यादव ने बताया कि सेक्टर घटना सोमवार की देर रात करीब सवा एक बजे सेक्टर के गेट नंबर पांच की है। जहां करीब तीन गार्ड सुरक्षा में तैनात थे। उन्हें आरडब्ल्यूए की ओर से देर रात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ करने के लिए कहा गया था। उसी का पालन करते हुए गार्डों ने सेक्टर की तरफ से आ रही एक कार के चालक को रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ में ही हो गया विवाद
इस बीच सिर्फ पूछताछ करने पर ही कार चालक ने अपने अन्य साथियों को बुलाया, जो लाठी डंडे लेकर पहुंचे, जिसके बाद वह सभी गार्डों पर हमलावर हो गए और लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, इसमें देखा गया कि किस तरह पूरी घटना में पूछताछ के चलते गुंडों ने मारपीट की है। पुलिस को दी शिकायत
इस मामले के बार आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने सेक्टर 113 थाने की पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद से एक बार फिर सेक्टरवासियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
Source link