Sorting by

×



BSA भूपेंद्र सिंह ने बताया कार्यक्रम ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी आठ जुलाई को अपनी महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ करने आ रहे हैं। इसके साथ ही वाराणसी मंडल के चारों जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के हजारों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मच

.

वाराणसी मंडल के 7,417 बेसिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 66,205 पात्र कर्मचारियों को सीधे तौर पर इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा से प्रभावित होंगे। इसमें नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ को भी शामिल कर सरकार ने सबको सामाजिक एवं समान सुरक्षा की गारंटी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.10 करोड़ छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि भी भेजेंगे।

रसोइया व स्पेशल एजुकेटर को भी मिलेगा लाभ

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल नियमित शिक्षक ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को संभालने वाले हर कर्मचारी का ध्यान रखा गया है। मंडल भर के 22,708 रसोइयों, 8,559 शिक्षामित्रों, 1,904 अनुदेशकों, 811 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं व स्टाफ तथा 210 स्पेशल एजुकेटर्स को भी इस योजना का पात्र बनाया गया है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होने के बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी पूरी ऊर्जा व समर्पण के साथ नौनिहालों के भविष्य को संवारने में योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री के इस कदम से पूरे वाराणसी मंडल के शिक्षा जगत में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। 8 जुलाई को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।

जनपद विद्यालय शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक रसोईया कस्तूरबा विद्यालय स्टाफ स्पेशल- एजुकेटर
वाराणसी 1,145 6,580 1,538 348 3,802 135 41
गाजीपुर 2,280 8,242 2,471 370 6,675 198 64
जौनपुर 2,807 12,229 3,100 674 8,326 347 81
चंदौली 1,185 4,999 1,450 512 3,905 131 24
कुल योग 7,417 32,050 8,559 1,904 22,708 811 210



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *