Sorting by

×




प्रयागराज में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण पूरे शहर का मौसम ठंडा बना रहा और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। सोमवार देर रात हुई अच्छी बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही, जबकि कुछ स्थानों पर बीच-बीच में तेज बौछारें भी पड़ीं। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। देखें तस्वीरें….
मंगलवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बारिश के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर हुई बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कुछ सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। पूरी रात हुई बरिश… सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *