Sorting by

×




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 13 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी इंतजामों की जानकारी ली। सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं पर रहा फोकस निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, मंच, लोगों के बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल समेत सभी जरूरी इंतजाम देखे गए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक आयोजित हो सके। कई भाजपा नेता भी रहे मौजूद भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय और महानगर मंत्री शैलेन्द्र राय ‘डब्बू’ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर संगठन और प्रशासन मिलकर तैयारियों में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *