Sorting by

×




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वो राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे की शादी में शामिल होंगे और शिक्षकों के लिए कैशलेश चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में करेंगे दर्शन – पूजन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम 6 बजे के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन – पूजन को पहुंचेंगे। इसके बाद रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के बेटे अनिमेश के विवाह समारोह में शमिल होने जाएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। दूसरे दिन करेंगे कैशलेस चिकित्सा का उद्घाटन डीएम ने बताया – बुधवार को मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों के लिए कैशलेश चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भर के छात्रों के खाते में 1 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी द्वारा छात्रवृत्ति की ट्रांसफर करेंगे। गोदौलिया से मैदागिन नो व्हीकल जोन मुख्यमंत्री इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वो मिर्जापुर के विंध्याचल के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मैदागिन से गोदौलिया मार्ग नोव्हीकल जोन रहेगा। किसी भी प्रकार के वाहनों को आने जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *