Sorting by

×




लखीमपुर खीरी में आगामी श्रावण मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मंदिर कॉरिडोर, मंदिर परिसर और प्रमुख संपर्क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रावण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखें, 3 तस्वीरें…. जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मंदिर कॉरिडोर का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि श्रावण माह शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी उपजिलाधिकारी स्तर से होगी और कार्यदायी संस्था प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, सीओ महक शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *