Sorting by

×




मथुरा के वृंदावन में विकास प्राधिकरण द्वारा सील किए गए गेस्ट हाउस में प्राधिकरण के ही एक JE द्वारा कमरा मांगे जाने का मामला सामने आया है। गेस्ट हाउस प्रबंधक ने जब गेस्ट हाउस सील होने के कारण कमरा देने में असमर्थता जताई तो JE ने दबाव बनाया। विप्रा JE की यह हरकत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर गेस्ट हाउस संचालक ने विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से शिकायत की है। सील गेस्ट हाउस में पहुंचे थे कमरा मांगने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को की गई शिकायत के अनुसार वृंदावन के रुक्मिणी विहार सेक्टर-2 स्थित ‘वृंदावन बालाजी सेवा सदन’ गेस्ट हाउस को हाल ही में नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया गया था। आरोप है कि 28 जून की सुबह करीब 7 बजे MVDA के सहायक अभियंता सुमित मौर्य अपनी सरकारी गाड़ी के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां मौजूद प्रबंधक से कमरा खोलने को कहा। प्रबंधक को रुपए देने की पेशकश की प्रबंधक अमर सिंह को सोते हुए जगाया और उनसे कहा कमरा खोल दो। प्रबंधक द्वारा गेस्ट हाउस के सील होने की बात कहने पर आरोप है कि अधिकारी ने कथित रूप से 2000 रुपये देने की पेशकश करते हुए कमरा उपलब्ध कराने का दबाव बनाया। इस पर भी प्रबंधक ने मना किया तो सहायक अभियंता ने कहा वह अधिकारियों से कहकर सील खुलवा देंगे। यह हरकत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV वीडियो हुआ वायरल 28 जून को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में नगर निगम के वार्ड 67 से पार्षद और गेस्ट हाउस संचालक राधा कृष्ण पाठक ने इस पूरे घटनाक्रम के समर्थन में सीसीटीवी फुटेज भी अधिकारियों को सौंपे हैं। JE ने कहा वह सामान्य जांच के लिए गए थे इस मामले में MVDA के सचिव आशीष कुमार सिंह ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है उसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं आरोपित सहायक अभियंता सुमित मौर्य ने गेस्ट हाउस पर जाने की बात स्वीकार की, लेकिन इसे सामान्य जांच-पड़ताल बताया है। MVDA की कार्यशैली सवालों के घेरे में गेस्ट हाउस की सील हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्राधिकरण सचिव का कहना है कि संबंधित पक्ष द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के बाद नियमानुसार सील खोली गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्राधिकरण जांच में क्या निष्कर्ष निकालता है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *