Sorting by

×




मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक BMW फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, काले कलर की BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। कार तेज रफ्तार में थी, इस वजह से ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 20 साल के युवक की हालत गंभीर 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान 21 साल के शनाय गज्जल और 17 साल के धिर्या सेठ के रूप में हुई है। एक और मृतक की उम्र करीब 25 साल है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, करीब 20 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *