Sorting by

×


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन बनाया है। दोनों दलों ने इसे गोवा के लोगों को असली विकल्प देने की पहल बताया।

AAP के संयोजक (कन्वीनर) अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। इसी दौरान यह फैसला लिया गया। फरवरी 2027 में गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

2022 के चुनावों में AAP ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसे दो सीटें मिली थीं। वहीं, पार्टी को 6.7% वोट मिले थे। 2022 में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में सिर्फ 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उसे 1 सीट पर जीत मिली थी।

कहा- गोवा को तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा

गठबंधन की ओर से कहा गया कि गोवा के लोगों को दो बार धोखा दिया गया है। अब उन्हें तीसरी बार धोखा नहीं दिया जाएगा।

बयान में बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा गया। इसमें कहा गया कि दोनों पार्टियां चुनाव के दौरान एक-दूसरे से लड़ सकती हैं।

दोनों दलों ने कहा कि यह गठबंधन गोवा के लोगों को एक वास्तविक विकल्प देने के लिए बनाया गया है।

गोवा की राजनीति में छोटे दल और गठबंधन का रोल

किंगमेकर की ताकत: त्रिशंकु नतीजों के चलते क्षेत्रीय दल व निर्दलीय सरकार बनवाने में निर्णायक साबित होते हैं।

कम अंतर, बड़ा असर: गोवा में विधानसभा सीटें छोटी हैं; 500–1,000 वोटों का बिखराव भी बड़े दलों की जीत-हार तय कर देता है।

गोवा के 4 सबसे बड़े मुद्दे

पर्यावरण व पहचान: अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन, जंगलों की कटाई, कोल हब प्रोजेक्ट्स और आउटसाइडर्स को जमीन बेचने से ‘गोयम्कारपोन’ (अस्मिता) पर खतरा।

बेरोजगारी और ब्रेन ड्रेन: व्हाइट-कॉलर और इंडस्ट्रियल नौकरियों की भारी कमी; युवाओं का खाड़ी देशों व यूरोप (पुर्तगाली पासपोर्ट) पलायन।

पर्यटन संकट: ‘ओवर्टूरिज्म’, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, टैक्सी माफिया की मनमानी और विदेशी पर्यटकों की घटती संख्या।

नागरिक समस्याएं व भ्रष्टाचार: बार-बार बिजली कटौती, पानी की किल्लत, टूटी सड़कें और सरकारी भर्तियों में कथित ‘कैश-फॉर-जॉब’ घोटाले।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का GOA में हुआ टाउनहॉल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 25 अगस्त को गोवा के मिरामार में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *