Sorting by

×




सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। कालीघाट स्थित प्रेरणास्थल पार्क में लगीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। 37वीं राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे देश के सामने है। आज जो भव्य अयोध्या हम देख रहे हैं, वह करोड़ों रामभक्तों के त्याग, तप और संघर्ष का परिणाम है।
देश के पूज्य संतों को एक मंच पर लाने का यह सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन था। पूज्य संतों के नेतृत्व और जन-जन की भागीदारी से पूरे देश में एक अद्भुत जनजागरण हुआ। सन 1980 के दशक में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक ही नारा गूंजता था। न जाति का बंधन था, न क्षेत्र का, न भाषा का। चारों ओर एक ही स्वर सुनाई देता था।
रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।
इन्हीं नारों के साथ उस समय के युवाओं ने पूज्य अशोक सिंघल जी के नेतृत्व में देश के भीतर एक नए जनआंदोलन को गति दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंच पर मौजूद सपा की बागी विधायक और भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का नाम भूल गए। मंच पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी मौजूद रहीं। मूर्तियों का अनावरण करने के बाद सीएम योगी लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहे। दोनों लोगों ने लेटे हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। आरती उतारी। 3 तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *