Sorting by

×


कानपुर में बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कंटेनर ने कुचल दिया। एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है।

.

ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार की ड्यूटी नौबस्ता चौराहे पर थी। देर रात झारखंड नंबर का खाली ट्रक नौबस्ता रैंप से होकर पनकी स्थित प्लांट जा रहा था। जितेंद्र और राकेश ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर दोनों ने ट्रक का पीछा किया।

बर्रा बाईपास स्थित प्रिया नर्सिंग हॉस्पिटल के सामने एलिवेटेड फ्लाईओवर पर रोककर ड्राइवर को नीचे उतारा। दोनों ट्रक के पीछे खड़े होकर ड्राइवर के कागजात जांच रहे थे। तभी पीछे से आ रहे माल लदे कंटेनर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खाली कंटेनर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। उसके साथ दोनों कांस्टेबल और ड्राइवर भी घिसलते चले गए।

मृतक जितेंद्र 2018 बैच के सिपाही थे। मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे। जबकि सिपाही राकेश कुमार घायल हैं। उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। ड्राइवर की पहचान बिहार के रितेश कुमार यादव (24) के रूप में हुई है।

यह तस्वीर जितेंद्र कुमार की परिवार के साथ हैं। जितेंद्र की शादी 2020 में हुई थी और उनके ढाई साल की बच्ची भी है।

यह तस्वीर जितेंद्र कुमार की परिवार के साथ हैं। जितेंद्र की शादी 2020 में हुई थी और उनके ढाई साल की बच्ची भी है।

एलिवेटेड रोड पर जाम खुलवाने जा रहे थे, रास्ते में मौत

पुलिस के मुताबिक, झारखंड नंबर का खाली ट्रक मूलरूप से बिहार के भोजपुर का रहने वाला रितेश चला रहा था। वह पनकी स्थित प्लांट जा रहा था। दोनों कांस्टेबल ड्राइवर को ट्रक के पीछे ले जाकर पूछताछ कर रहे थे। कागजात जांच रहे थे।

ड्राइवर ने भोजपुर (बिहार) निवासी ट्रक के मालिक राजेश यादव से फोन पर दोनों की बात कराई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिर गए। कंटेनर जितेंद्र और रितेश को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जबकि, राकेश जख्मी हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

एलिवेटेड रोड पर 2 घंटे जाम लगा रहा हादसे में सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा।

हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…

टक्कर इतनी भीषण की ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

टक्कर इतनी भीषण की ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

घायल सिपाही राकेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल सिपाही राकेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जितेंद्र के भाई ने कहा- 5 साल पहले हुई थी शादी

कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के भाई ख्याली राम ने बताया- मैं आगरा में ही सैलून चलाता हूं। भाई जितेंद्र की शादी 2 दिसम्बर 2020 में पीएसी में तैनात इटावा के रहने वाले कैलाशचंद्र की बेटी वर्षा के साथ हुई थी। उनके ढाई साल की बेटी व्योमिका है। पिता वीधाराम मजदूरी करते थे। परिवार में मां फूलवती व पांच बहनें हैं। बहनों की शादी हो चुकी है।

जितेंद्र सिंह की तैनाती ट्रैफिक विभाग में थी और वह कानपुर में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार वह 9 मई को छुट्टी लेकर घर आए थे और 11 मई को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।

घर पर पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर पर पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जितेंद्र के बहनोई केशव ने बताया- हादसे की जानकारी गांव के पास के रहने वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने दी थी। जितेंद्र शादी के बाद से पत्नी, बेटी के साथ निराला नगर में किराया के मकान में रह रहे थे।

————————– ये खबर भी पढ़ें… वॉट्सऐप चैट न दिखाने पर गर्लफ्रेंड के तीन टुकड़े किए:धड़ और हाथ फेंके, पैर फेंकने जाते वक्त जौनपुर पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ा

जौनपुर में वॉट्सऐप चैट नहीं दिखाने पर युवक ने शनिवार को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी। गड़ासे से लाश के तीन टुकड़े किए। दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग कर दिए। हाथ और धड़ को ब्लैक पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक आया। पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *