![]()
शाहजहांपुर में रेप के आरोप में थाने लाए गए सौतेले पिता की रविवार रात मौत हो गई। बेटी ने उस पर 3 साल तक रेप करने का आरोप लगाया था। बेटी ने पुलिस को बताया कि सौतेला पिता की उस पर गंदी नजर थी। वह उसे मायके से बुलाकर भी रेप करता था। पुलिस की पूछताछ के बीच थाने में ही आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे CHC ले जाने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने आरोपी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई है। आरोपी युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। युवक के घरवालों का आरोप है कि मौत रविवार रात 1.40 बजे हुई, जबकि पुलिस ने रात के 2.19 मिनट पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। घटना सिधौली इलाके की है। पहले बेटी के पिता पर लगाए 2 आरोप पढ़िए… 1. पिता ने घर पर मेरा अबॉर्शन कराया सिधौली की रहने वाली 20 साल की लड़की ने सौतेले पिता (40) पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। पीड़िता और उसकी छोटी बहन मां के साथ आरोपी के घर आकर रहने लगे। तीन साल पहले जब पीड़िता 17 साल की थी, तभी से सौतेला पिता उसके साथ रेप करने लगा। लड़की 3 बार प्रेग्नेंट हुई तो उसे दवा देकर घर पर ही अबॉर्शन करा दिया। मां ने भी इसमें आरोपी का साथ दिया। लड़की की पढ़ाई छुड़वकर उसे घर से निकलने पर रोक लगा दी गई। 2. मायके आने पर रेप करता था पिता लड़की ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले अप्रैल में उसकी शादी कर दी गई। वह जब भी मायके जाती तो पिता उसके साथ रेप करता था। वह फोन करके उसे जबरन मायके बुलाता। न जाने पर गाली-गलौज करता था। पिछली बार जब वह मायके गई तो उसका आधार कार्ड और पायल वहीं छूट गए। पिता इसे भी वापस नहीं दे रहा था। पत्नी को लेकर थाने पहुंचा पति लड़की ने परेशान होकर आखिरकार पूरी बात अपने पति को बताई। रविवार को पति-पत्नी सिधौली थाने पहुंचे। पीड़िता के पति ने कहा, जब मैं काम पर चला जाता था, तो ससुर मेरी पत्नी को फोन करके परेशान करता था। पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। दोनों पक्षों में थाने में बहस हुई, जिसके बाद सभी लोग वापस चले गए। पुलिस ने आरोपी को थाने में ही रोक लिया था। डॉक्टर बोले- मरीज का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था रात करीब 1 बजे आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे तुरंत सीएचसी सिधौली लेकर गई, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने रात 1:40 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, पुलिस की FIR में रात 2.19 का समय लिखा है। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि रात में पुलिसवाले एक मरीज को लाए थे। उसका ब्लड प्रेशर बहुत बढ़कर 210 तक पहुंच गया था। ऑक्सीजन लेवल भी ठीक नहीं था। दिल की बीमारी से जुड़ा केस देखते हुए बेहतर इलाज और ईसीजी के लिए मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मां बोली- बेटी-दामाद ने मेरे पति को फंसाया मृतक की पत्नी ने भी अपनी बेटी-दामाद और बेटी की शादी कराने वाले एक बिचौलिए पर पति को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, बेटी के आरोपों के बाद पुलिस मेरे पति को थाने ले गई थी। हम लोग उन्हें थाने में छोड़कर घर आ गए थे। पुलिस जब हमें रात में दोबारा लेकर गई, तो मेरे पति की मौत हो चुकी थी। आरोपी ने मौत से पहले शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कहा था- 15 साल पहले मैं इनकी मां को लेकर आया था। मैंने उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी। हमने इन बच्चों को भी नहीं छोड़ा था। अगर मुझे कुछ होता है तो मेरी बेटी-दामाद के अलावा सोनू कांस्टेबल इसके जिम्मेदार होंगे। SP सौरभ दीक्षित ने कहा- 12 बजे FIR लिख ली गई थी। FIR ऑनलाइन चढ़ने में कुछ समय लगता है। इसलिए टाइम का फर्क आया है। ——————- यह खबर भी पढ़ें… कंटेनर ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत:सड़क पर ट्रक के डॉक्यूमेंट चेक करते वक्त टक्कर मारी, ड्राइवर की भी जान गई कानपुर में बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कंटेनर ने कुचल दिया। एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार की ड्यूटी नौबस्ता चौराहे पर थी। देर रात झारखंड नंबर का खाली ट्रक नौबस्ता रैंप से होकर पनकी स्थित प्लांट जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
Source link