![]()
सोमवार देर रात करीब 7 बजे के बाद लगातार तेज बारिश हो रही है। रात करीब 12 बजे तक बारिश जारी रही। वहीं सुबह बारिश होने के बाद शाम तक धूप निकल आई थी, लेकिन शाम 6 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक तेज होती रही। शहर के कुछ इलाकों में लगातार बारिश जारी रही। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद देर शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली देखें तस्वीरें…. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिन में बारिश की 3 तस्वीर देखिए… रविवार को पूरे दिन धूप, सोमवार को मौसम बदल गया रविवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। धूप और नमी के कारण गर्मी का असर लगातार बना हुआ था। वहीं सोमवार सुबह से मौसम पूरी तरह बदल गया। बादलों की आवाजाही के बीच शहर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।
Source link