![]()
बलिया जनपद में ग्राम सभा ओझवलिया के डमर छपरा अंतर्गत स्थित हैंडपंप इंडिया मार्का कई दिनों से बंद पड़ा था। बाढ़ के पानी जाने के बाद आज स्थानीय लोग वहां पहुंचे। ग्राम प्रधान द्वारा पाइप और चैन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च से हैंडपंप का मरम्मत कराया। इस कार्य में विजय मिश्रा, कपिलमुनी, चित्तेश्वर मिश्र, धीरज अंजनी, राजू और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link