Sorting by

×




लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो पर विवाद खड़ा हो गया है। रोड शो के दौरान बजरंगबली की वेशभूषा में एक कलाकार ने भाजपा का झंडा लेकर डांस किया था। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील तथा ‘काउंसिल ऑफ लॉयर्स’ के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने सोमवार दोपहर 12:55 बजे चंडीगढ़ DGP और SSP को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का वेश धारण किए व्यक्ति को उनके आगे नचाया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने इसे भगवान हनुमान के पावन स्वरूप का अनुचित और अपमानजनक इस्तेमाल बताया है। शिकायत में संबंधित लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तत्काल FIR दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना से जुड़े सभी डिजिटल व अन्य सबूत सुरक्षित रखने की मांग की गई है। शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए… हनुमान हिंदुओं के लिए सबसे पूजनीय देवता: एडवोकेट वासु रंजन ने शिकायत में कहा कि भगवान हनुमान हिंदुओं के लिए सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। राजनीतिक प्रचार और प्रोपेगेंडा के लिए उनकी पवित्र वेशभूषा का उपयोग भक्तों की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान है और यह जानबूझकर किया गया एक अपवित्र कृत्य है। राजनीतिक लाभ के लिए एक पूजनीय धार्मिक प्रतीक का ऐसा दुरुपयोग आपत्तिजनक है और इससे भक्तों को गहरा दुख पहुंचा है। लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत की: पहली नजर में यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299 के दायरे में आता है। यह धारा ऐसे मामलों पर लागू होती है, जहां कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी धर्म या धार्मिक विश्वास का अपमान करता है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। राजनीतिक रोड शो में भगवान हनुमान की पवित्र छवि और वेशभूषा का उपयोग करना स्पष्ट रूप से इस प्रावधान के अंतर्गत आता है। नेताओं की भूमिका की जांच की जाए: यह घटना राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुई। इसलिए, आयोजकों, इवेंट मैनेजरों, भगवान हनुमान के रूप में कपड़े पहनने वाले व्यक्ति और वहां मौजूद हर उस व्यक्ति की भूमिका की जांच करना जरूरी है जिसने इस कृत्य को अधिकृत किया, प्रोत्साहित किया या जानबूझकर इसकी अनुमति दी। ऐसे में जांच एजेंसी कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं सहित प्रत्येक संबंधित व्यक्ति के आचरण की जांच करे। दोषी मिलने पर किसी को भी बख्शा न जाए: घटना से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों को तुरंत सुरक्षित रख जाए। साथ ही जांच में जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाए, उसके पद या हैसियत की परवाह किए बिना उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ……….. ये खबर भी पढ़ें… नितिन नवीन बोले-हमने कुर्बानी दी, आपने खून की नदियां बहाईं:राम मंदिर पर अखिलेश को जवाब; केशव ने कहा- फिर योगी सरकार बनानी है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल-अखिलेश और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। रविवार को लखनऊ में उन्होंने कहा- हिंदू विरोधी ताकतें आज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती हैं। लेकिन राहुल-अखिलेश, केजरीवाल हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *