![]()
प्रतापगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से 12 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तुलसी सदन से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। यहां महासंघ की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और शोभायात्रा को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राम जन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। शोभायात्रा के माध्यम से अपनी मांग को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मंडल प्रभारी अनुज सिंह और किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Source link