![]()
महोबा में टीडीएस कंपनी की मनमानी और वेतन कटौती से परेशान दर्जनों मीटर रीडरों ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी के आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन विधायक को सौंपा। मीटर रीडरों ने विद्युत निगम में शामिल करने और समय पर वेतन दिए जाने की मांग की है। आउटसोर्सिंग कंपनी टीडीएस मैनेजमेंट के खिलाफ विद्युत विभाग के मीटर रीडरों की नाराजगी सामने आई है। वे लगातार हो रहे आर्थिक शोषण, वेतन में गलत कटौती और दो-दो महीने तक भुगतान न मिलने से नाराज हैं। लगभग 50 मीटर रीडर विधायक राकेश गोस्वामी के घर पहुंचे थे। मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने अन्य संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को निगम में शामिल कर राहत दी है, लेकिन प्रदेश के लगभग 50 हजार मीटर रीडरों को इससे दूर रखा गया है। भविष्य सुरक्षित करने की भी मांग की उनकी मुख्य मांगों में टीडीएस कंपनी द्वारा वेतन में की जा रही कटौती की जांच शामिल है। वे हर महीने समय पर पूरा वेतन भुगतान और नौकरी से निकालने की धमकियों पर रोक चाहते हैं। कर्मचारियों को सीधे विद्युत निगम की व्यवस्था में शामिल कर उनका भविष्य सुरक्षित करने की भी मांग की गई है। प्रदर्शन कर रहे मीटर रीडरों ने बताया कि वेतन न मिलने से उनके सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। वे बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि जब भी वे अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो कंपनी उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देती है। इस दौरान मोहम्मद अलीम, कौशल किशोर, प्रिंस साहू, रमेश, विपिन कुमार, नरेश कुमार और रामबाबू सहित कई कर्मचारी मौजूद थे। मीटर रीडरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Source link