Sorting by

×




रायबरेली में सोमवार शाम 5 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में कारसवार एक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। कार चला रहे युवक को झपकी आ गई। जिससे हाईवे किनारे खाई में कार गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोग बचाने के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 घायलों, जिनमें तीन मासूम शामिल है। सभी को जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सबीसपुर चौराहे के पास हुई। हादसे से जुड़ी देखिए 2 तस्वीरें… कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला प्रयागराज के रहने वाले हरिलाल (58) का एक मकान लखनऊ के इंदिरानगर में भी है। वे अपने दो बेटों के साथ लखनऊ रहते है। सोमवार को हरिलाल अपनी पत्नी राजकेशरी (52), बेटे रवि (28) उनकी पत्नी प्रतिमा (32) उनके डेढ़ साल के बच्चे अस्तित्व (1) और दूसरे बेटे सर्वेश के दो बच्चों सक्षम (3) और भीम (6) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे ऊंचाहार थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सबीसपुर चौराहे के पास कार चला रहे रवि को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। करीब 100 की स्पीड में थी कार वहां मौजूद स्थानीय महिला शाहीन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लेकर नजदीकी सीएचसी पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद हरिलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की कार करीब 100 की स्पीड में थी। जिसके बाद खाईं में जा गिरी। यह हादसा नींद आने की वजह से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल के लिए रवाना हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव सीएचसी में तैनात डॉ. महमूद ने बताया कि उपचार के दौरान रवि के पिता की मौत हो गई। अन्य छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश राय ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *