Sorting by

×




अयोध्या दीपोत्सव महोत्सव-2026 को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यातायात से लेकर घाटों तक की व्यवस्था होगी दुरुस्त बैठक में शोभायात्रा, श्रीरामलीला, सरयू आरती, झांकियों, प्रदर्शनी और मंच व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यातायात, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, पार्किंग और गोल्फ कार्ट व्यवस्था को समय से दुरुस्त कराने को कहा। घाटों की सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सड़कों की रेलिंग व डिवाइडर की मरम्मत और क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक कराने के साथ कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। परिक्रमा मार्ग पर भी तैयारी तेज बैठक में पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। मंडलायुक्त ने मार्ग पर चल रहे निर्माण और विकास कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। परिक्रमा शुरू होने से पहले आवश्यक विद्युत पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी पोलों की नंबरिंग कराने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव और परिक्रमा के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व साधु-संतों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से तय समयसीमा में तैयारियां पूरी करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *