![]()
गोरखपुर के एनेक्सी भवन में कृषि विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय श्री अन्न (मिलेट्स) मेला एवं महोत्सव में मोटे अनाज के महत्व पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें डीआईईटी गोरखपुर के प्रशिक्षु आयुष दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह और गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह समेत कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मोटे अनाज के महत्व पर हुई प्रतियोगिता महोत्सव में कृषि विभाग के विभिन्न स्टॉल, उन्नत कृषकों की प्रदर्शनी और श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आयुष दुबे ने मोटे अनाज के महत्व और उपयोगिता से जुड़े विषय पर प्रभावी तर्क और वक्तव्य प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने उनके प्रदर्शन को बेहतर मानते हुए प्रथम स्थान दिया। संस्थान और ग्रामीणों ने जताई खुशी आयुष की उपलब्धि पर डीआईईटी परिवार, पटौहां गांव के ग्रामीणों और ग्राम देवता सेवा समिति ने खुशी जताई। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महोत्सव का उद्देश्य लोगों को मोटे अनाज के पोषण और उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा।
Source link