Sorting by

×


आशीष | बागपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक बाइक चालक को यातायात नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ा। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर उसका ₹20,000 का चालान काटा है। यह घटना रविवार को सामने आई।

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोपहिया, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, बाइक चालक कॉरिडोर पर तेज गति से वाहन चला रहा था।

पुलिस ने बाइक चालक के एक वीडियो के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने सुबह 9:47 बजे बाइक का चालान जारी किया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न चलाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *