वाराणसी में सीवर भरे गड्ढे में उतरे युवक ने किया प्रदर्शन।
नगर निगम के सूजाबाद वार्ड में एक युवक ने 10 फिट गहरे गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उसे बाहर खड़े लोग रस्सी से पकड़े हुए थे। युवक ने आरोप लगाया की जलकल ने यह गड्ढा खोदा और खोद के छोड़ दिया। बरसात और जलनिगम का पानी भर गया है। जो अब दुर्घटना का स
.
ऐसे में स्थानीय लोगों ने गड्ढे के पास बैठकर और पंकज ने गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन किया और गड्ढे को पाटने की मांग किया।
देखिये प्रदर्शन की तीन तस्वीरें …

वाराणसी के सूजाबाद वार्ड में युवक ने किया अनोखा प्रदर्शन।

10 फिट गहरे गड्ढे में उतरकर आम जनता के साथ किया प्रदर्शन।

मुख्य मार्ग पर खुले हुए और पानी से भर गड्ढे में डुबकी मारकर दिखाई भयावता।
गड्ढे में उतरकर प्रदर्शन
पंकज कुमार यादव ने बताया – यह पड़ाव चौराहे से सूजाबाद वार्ड में जाने वाला मुख्य मार्ग है। इसके अलावा इसी रस्ते से रोजाना कई स्कूलों की बसें बच्चों को लेने के लिए आती है। यदि कोई अनहोनी हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। यह गड्ढा 18 फिट गहरा है और इसे दो महीना पहले गहरी सीवर लाइन के लिए खोदा गया था। लेकिन इसे बंद नहीं किया गया।
जल निगम की पाइप भी डैमेज
पंकज ने बताया – इसी गड्ढे में नीचे जल निगम का पाइप है। जिसे जलकल के लोगों ने डैमेज कर दिया है। उसमें लीकेज है। जिसकी वजह से हजारों घरों में गंदा पानी रोजाना जा रहा है। और उसे पीने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं। हमारी यही मांग है कि जल निगम की टीम पानी के लीकेज को ठीक करे फिर इसका पटाव किया जाए।
7 दिन में नहीं ठीक हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
पंकज ने कहा – अधिकारीयों से बस इतनी सी मांग है कि इस समस्या का निस्तारण समय रहते कर लिया जाए। यदि समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो हम 7 दिन बाद बड़ा आंदोलन करेंगे।